फोटो गैलरी

Hindi Newsमंगलवार को दर्ज हो सकता है तेजिंदर का बयान

मंगलवार को दर्ज हो सकता है तेजिंदर का बयान

थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और चार अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह का बयान मंगलवार को दिल्ली की अदालत में दर्ज किया जा सकता...

मंगलवार को दर्ज हो सकता है तेजिंदर का बयान
Mon, 09 Apr 2012 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और चार अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तेजिंदर सिंह का बयान मंगलवार को दिल्ली की अदालत में दर्ज किया जा सकता है।

तेजिंदर सिंह की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सुदेश कुमार ने पिछली सुनवाई के दौरान उनसे कहा था कि उन्होंने थलसेना प्रमुख एवं चार अन्य के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं उनके समर्थन में समन से पहले दिए जाने वाले प्रमाण दर्ज कराएं।

थलसेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह के अलावा तेजिंदर सिंह ने थलसेना उपाध्यक्ष एसके सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल बीएस ठाकुर, मेजर जनरल एसएल नरसिम्हन और लेफ्टिनेंट कर्नल हिट्टन साहनी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने इन अधिकारियों पर अपने आधिकारिक पद और अधिकार के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें