फोटो गैलरी

Hindi Newsनाइजीरिया में चर्च की इमारत गिरी, 22 मरे

नाइजीरिया में चर्च की इमारत गिरी, 22 मरे

उत्तरी नाइजीरिया में ईस्टर की प्रार्थना से पहले एक चर्च की इमारत के ढह जाने से करीब 22 लोगों की मत्यु हो गई, जबकि करीब 31 लोग घायल हो...

नाइजीरिया में चर्च की इमारत गिरी, 22 मरे
Mon, 09 Apr 2012 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरी नाइजीरिया में ईस्टर की प्रार्थना से पहले एक चर्च की इमारत के ढह जाने से करीब 22 लोगों की मत्यु हो गई, जबकि करीब 31 लोग घायल हो गये।
     
इसके करीब एक घंटे के बाद ही कदूना शहर में एक जबरदस्त कार बम विस्फोट में भी करीब 40 लोग मर गए। बेन्यू में सरकार के प्रवक्ता क्लेटस अक्वाया ने चर्च की इमारत ढहने की घटना के बारे में कहा कि कल रात की घटना कोई आतंकवादी हमला नहीं थी।
     
उन्होंने कहा कि एड़ांगबे क्षेत्र में सेंट राबर्टस कैथोलिक चर्च की इमारत भारी बारिश के कारण गिरी है। इससे वहां प्रार्थना करने वाले करीब 22 लोगों की मत्यु हो गयी, जबकि अन्य 31 लोग घायल हो गये। मृतकों में 14 महिलाएं एवं छह बच्चों शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तेज आंधी के कारण चर्च की छत उड़ गई थी।
    
घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के करीब एक घंटे बाद कदुना शहर के उत्तरी क्षेत्र में एक कार बम विस्फोट हो गया। यह विस्फोट देश में नस्ली और राजनीतिक हिंसा भड़काने के लिए किया गया था।
    
बीबीसी की खबर के मुताबिक इस विस्फोट में करीब 38 लोग मारे गये, जबकि अनेक लोग घायल हो गये। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन विस्फोट के पीछे बोको हरम सेक्ट का हाथ होने की आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें