फोटो गैलरी

Hindi Newsजापान के भूभागीय जलक्षेत्र में चीनी पोतों ने किया प्रवेश

जापान के भूभागीय जलक्षेत्र में चीनी पोतों ने किया प्रवेश

चार चीनी नौवहन निगरानी पोतों ने पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीपसमूह के आसपास जापान के भूभागीय जल क्षेत्र में शुक्रवार को फिर प्रवेश...

जापान के भूभागीय जलक्षेत्र में चीनी पोतों ने किया प्रवेश
Fri, 02 Nov 2012 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चार चीनी नौवहन निगरानी पोतों ने पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीपसमूह के आसपास जापान के भूभागीय जल क्षेत्र में शुक्रवार को फिर प्रवेश किया।
   
जापानी तटरक्षक के अनुसार, आज 14वां दिन है जब चीनी पोतों ने द्वीपसमूह के पास लंगर डाला। इन्हीं चीनी पोतों ने मंगलवार को भी जापान नियंत्रित द्वीपसमूह के भूभागीय जल में प्रवेश किया था। इन द्वीपसमूहों पर चीन अपना दावा करता है।
   
जब तटरक्षकों ने चीनी पोतों को जापान के भूभागीय जल में प्रवेश न करने की चेतावनी दी तो एक पोत ने रेडियो के माध्यम से जवाब दिया कि वह चीनी जल क्षेत्र में वैध अभियान चला रहे हैं।
   
जापान ने सितंबर में द्वीपसमूह का राष्ट्रीयकरण कर दिया जिसके बाद से उसके और चीन के बीच द्विपक्षीय तनाव तेज हो गया है। इसी तनाव के बीच चीन ने द्वीपसमूहों के आसपास अपनी नौवहन गतिविधियां तेज कर दी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें