फोटो गैलरी

Hindi Newsद्रोगबा 8 साल बाद चेल्सी का साथ छोड़ेंगे

द्रोगबा 8 साल बाद चेल्सी का साथ छोड़ेंगे

इंग्लिश प्रीमियर लीग चेल्सी के स्ट्राइकर दिदिर द्रोगबा ने आठ साल के बाद स्टैमफोर्ड ब्रिज (चेल्सी का मुख्यालय) छोड़ने की पुष्टि की...

द्रोगबा 8 साल बाद चेल्सी का साथ छोड़ेंगे
Wed, 23 May 2012 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

इंग्लिश प्रीमियर लीग चेल्सी के स्ट्राइकर दिदिर द्रोगबा ने आठ साल के बाद स्टैमफोर्ड ब्रिज (चेल्सी का मुख्यालय) छोड़ने की पुष्टि की है।

आइवरी कोस्ट की राष्ट्रीय टीम के कप्तान द्रोगबा ने तीन दिन पहले चेल्सी को पहली बार चैम्पियंस लीग खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। द्रोगबा चेल्सी के बाद कहां जाएंगे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्टैमफोर्ड ब्रिज में रहते हुए द्रोगबा ने चेल्सी के लिए तीन प्रीमियर लीग खिताब जीते और इस टीम से विदा होते-होते उन्होंने उसे यूरोपीय क्लब फुटबॉल का सबसे ताजातरीन बादशाह बना दिया।

द्रोगबा ने 19 मई को म्यूनिख के आलियांज एरेना में खेले गए चैम्पियंस लीग फाइनल में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ पहले तो बराबरी का गोल किया और फिर पेनल्टी शूटआउट के दौरान भी अपनी टीम के लिए एक गोल किया।

चैम्पियंस लीग फाइनल से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि द्रोगबा इस साल गर्मियों के बाद चीनी क्लब शंघाई शेनहुआ के लिए खेलते नजर आएंगे लेकिन न तो शेनहुआ और न ही द्रोगबा ने अब तक इसकी पुष्टि की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें