फोटो गैलरी

Hindi Newsअटवाल ने ली अस्थाई अध्यक्ष पद की शपथ

अटवाल ने ली अस्थाई अध्यक्ष पद की शपथ

पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष एवं पंजाब के पायन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चरणजीत सिंह अटवाल ने राज्य की नवनिर्वाचत विधानसभा के अस्थाई पद की शनिवार को शपथ...

अटवाल ने ली अस्थाई अध्यक्ष पद की शपथ
Sat, 17 Mar 2012 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष एवं पंजाब के पायन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चरणजीत सिंह अटवाल ने राज्य की नवनिर्वाचत विधानसभा के अस्थाई पद की शनिवार को शपथ ली।

राज्यपाल शिवराज वी. पाटिल ने यहां राजभवन में एक साधारण समारोह में अटवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसके संधू, प्रधान सचिव एमपी सिंह, अटवाल की पत्नी बीबी इंद्रजीत कौर, उनके पुत्र और पूर्व विधायक इंद्र इकबाल सिंह अटवाल और जसजीत सिंह अटवाल, उनके अन्य पारिवारिक सदस्य, राज्य सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन संता सिंह उमैदपुरी सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र 19 मार्च से आरम्भ हो रहा है जिसकी कार्यवाही चलाने हेतु अटवाल को अस्थाई अध्यक्ष बनाया गया है। वह 19 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद ही विधानसभा के स्थाई अध्यक्ष का चुनाव होगा। वैसे अटवाल के ही स्थाई अध्यक्ष बनने की पूरी सम्भावनाएं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें