कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में मनमोहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने एम.फिल, पीएचडी कोर्स 2013 के लिए मनमोहन सिंह छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। यह छात्रवृत्ति 3 छात्रों को दी...

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने एम.फिल, पीएचडी कोर्स 2013 के लिए मनमोहन सिंह छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। यह छात्रवृत्ति 3 छात्रों को दी जाएगी।
यह छात्रवृत्ति साल 2007 में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर शुरू की गई थी। सिंह ने 1950 में विश्वविद्यालय के संत जोन्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में पहला स्थान प्राप्त किया था। हर साल पैंतीस हजार पाउंड की छात्रवृत्ति 3 छात्रों को दी जाती है।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2012 है।
मनमोहन सिंह छात्रवृत्ति विशेष रूप से भारतीय छात्रों के लिए है जो संत जोन्स कॉलेज से विज्ञान, तकनीक, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषयों पर पीएचडी या एमफिल की पढ़ाई करना चाहते हैं।
छात्रवृत्ति के इस साल के प्रायोजक बी.पी. फाउंडेशन हैं। छात्रवृत्ति कार्यक्रम का संचालन नई दिल्ली में ब्रिटिश काउंसिल द्वारा किया जाता है।