फोटो गैलरी

Hindi Newsजेके रोलिंग ने विधि फर्म से क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त की

जेके रोलिंग ने विधि फर्म से क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त की

लोकप्रिय हैरी पॉटर श्रृंखला की चर्चित ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंग ने एक उपन्यास की असली लेखिका होने के तौर पर उनका नाम लीक करने वाली एक विधि फर्म से क्षतिपूर्ति के रूप में अच्छा खासा दान लिया...

जेके रोलिंग ने विधि फर्म से क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त की
Wed, 31 Jul 2013 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकप्रिय हैरी पॉटर श्रृंखला की चर्चित ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंग ने एक उपन्यास की असली लेखिका होने के तौर पर उनका नाम लीक करने वाली एक विधि फर्म से क्षतिपूर्ति के रूप में अच्छा खासा दान लिया है जिसे धर्मार्थ कार्यों में लगाया जाएगा।

खुलासा किया गया था कि हैरी पाटर की लेखिका ने एक अपराध उपन्यास द कुकूज कालिंग फर्जी पुरुष लेखक रोबर्ट गैलब्रेथ के नाम से लिखा है। रोलिंग ने रसेल्स विधि फर्म से अच्छी खासी क्षतिपूर्ति राशि हासिल की जिसे द सोल्जर्स चैरिटी को दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें