फोटो गैलरी

Hindi Newsसूमो पहलवान के साथ लड़ेगें सन्नी

सूमो पहलवान के साथ लड़ेगें सन्नी

बॉलीवुड के माचोमैन सन्नी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में सूमो पहलवानो के साथ लड़ते नज़र...

सूमो पहलवान के साथ लड़ेगें सन्नी
Thu, 06 Jun 2013 10:38 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के माचोमैन सन्नी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में सूमो पहलवानो के साथ लड़ते नज़र आएंगें।
       
बॉलीवुड की फिल्मों में सन्नी देओल अपने ढ़ाई किलो के हाथ से अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मशहूर रहे है। 'यमला पगला दीवाना' में सन्नी पहली बार सूमो और निन्जास के साथ दो-दो हाथ करते नज़र आएंगें। सूमो पहलवानों को विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका से जबकि निन्जाज को फ्रांस और ब्रिटेन से लाया गया है।
       
सन्नी देओल ने फिल्म की चर्चा करते हुए कहा कि सूमो पहलवानों के आकार को देखते हुए हमें उनके लिए विशेष व्यवस्था करनी पड़ी। हम लोग जैसा ऐक्शन चाहते थे इसके लिए पीटर हाइनेज ने हमारी मदद की, उन्होंने उम्मीद जतायी कि दर्शक फिल्म में उनकी सूमो के साथ लड़ाई को पसंद करेगें।
        
उल्लेखनीय है कि संगीत सिवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में सन्नी देओल के अलावा धर्मेन्द्र, बॉबी देओल और नेहा शर्मा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 7 जून को प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें