फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रिंयका और परिणीति का होगा आमनासामना

प्रिंयका और परिणीति का होगा आमना-सामना

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस की रेस में एक-दूसरे को टक्कर देने वाली...

प्रिंयका और परिणीति का होगा आमना-सामना
Tue, 30 Jul 2013 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस की रेस में एक-दूसरे को टक्कर देने वाली हैं।

प्रियंका और परिणीति की फिल्में एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं। प्रियंका की जंजीर, जबकि परिणीति की शुद्ध देशी रोमांस एक ही दिन 6 सितंबर को रिलीज होने जा रही हैं। इसके पूर्व शुद्ध देशी रोमांस 13 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली थी।

प्रियंका की जंजीर वर्ष 1973 में प्रदर्शित अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली जंजीर की रीमेक है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा रामचरण तेजा, संजय दत्त, प्रकाश राज और माही गिल ने मुख्य भूमिका निभायी है, जबकि शुद्ध देशी रोमांस यशराज के बैनर तले बनायी गयी है।

शुद्ध देशी रोमांस में परिणीति के अलावा सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किस फिल्म को बॉक्स ऑफिस का सरताज बनाते हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें