फोटो गैलरी

Hindi Newsअंतिम संस्कार की तैयारी से पहले हो गया विवाद

अंतिम संस्कार की तैयारी से पहले हो गया विवाद

टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ तहसील के डोबन गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। मायके पक्ष ने हत्या की आंशका जताते अंतिम संस्कार रुकवाकर शव का...

अंतिम संस्कार की तैयारी से पहले हो गया विवाद
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 Aug 2016 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ तहसील के डोबन गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। मायके पक्ष ने हत्या की आंशका जताते अंतिम संस्कार रुकवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला के मुंह से झाग के साथ खून आ रहा है। 

निवासी पूजा (24) पत्नी शैलेन्द्र नौटियाल 31 जुलाई को अपने पति के साथ दिल्ली गई। तीन अगस्त रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शैलेंद्र और मृतका का भाई मनमोहन सेमवाल शव को लेकर गांव पहुंचे। सुबह शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। अर्थी भी तैयार कर दी थी। तभी मायके वाले पहुंचे गए। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस से अंतिम संस्कार करने से पहले शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। 

राजस्व उप निरीक्षक बयाडगांव बीएस रावत ने बताया कि मायके वालों की मांग पर तहसीलदार के समक्ष महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में महिला के पति ने बताया 3 अगस्त रात को अचानक उसकी पत्नी की तबियत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात कमरे पर ले लाया। रात तीन बजे जब उसने पत्नी को तबियत के बारे पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर वह उसे फिर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। 

मुंह से झाग के साथ निकल रहा खून 
राजस्व उपनिरीक्षक बीएस रावत ने बताया कि महिला के शरीर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है, लेकिन मुंह से खून के साथ झाग निकल रहा है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनके बाद स्पष्ट हो पाएंगे।   

नहीं बनती थी पति पत्नी की 
महिला के भाई मनमोहन ने बताया कि महिला का दो साल का बेटा है। उसकी शादी 2012 में हुई थी। पति-पत्नी की आपस नहीं बनती थी। पहले कई बार उनके बीच झगड़ा भी हुआ।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें