फोटो गैलरी

Hindi Newsबैडमिंटन के संचालन के लिए पादुकोण सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति: अजहर

बैडमिंटन के संचालन के लिए पादुकोण सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति: अजहर

दिल्ली बैडमिंटन संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण भारत में इस खेल के संचालन के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति...

बैडमिंटन के संचालन के लिए पादुकोण सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति: अजहर
Mon, 29 Jul 2013 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली बैडमिंटन संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण भारत में इस खेल के संचालन के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं। खिलाड़ियों को प्रशासन से दूर रखने के खेल महासंघों के प्रयासों पर अजहरूददीन ने कहा कि यह वर्षों से होता रहा है, अन्यथा, प्रकाश पादुकोण यहां मौजूद होते। वह भारत में बैडमिंटन को चलाने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं। उन्होंने इस खेल में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं और कई टूर्नामेंट जीते हैं। वह आजकल बैडमिंटन चुनाव की बातें करना भी पसंद नहीं करते।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पता होता है कि खिलाड़ियों की जरूरत क्या है। अगर आप उन्हें मौका नहीं दोगे तो आपको कैसे पता चलेगा कि वे कितने अच्छे हैं। यह पूरी तरह से अन्याय है। हाकी में दो महासंघ लड़ने में लगे हुए हैं और इसलिए हम पदक नहीं जीत पा रहे हैं। विनोद धवन की जगह नए अध्यक्ष बने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अजहर ने कहा कि टेनिस में क्या हुआ, हम ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाए। इन चीजों से बचा जा सकता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें