फोटो गैलरी

Hindi Newsमिजोरम में बनेगा रक्षा रडार स्टेशन

मिजोरम में बनेगा रक्षा रडार स्टेशन

वायु सेना मिजोरम में एक वायु रक्षा रडार स्टेशन (एडीआरएस) स्थापित करेगी। यह जानकारी यहां एक अधिकारी ने रविवार को...

मिजोरम में बनेगा रक्षा रडार स्टेशन
Sun, 04 Dec 2011 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

वायु सेना मिजोरम में एक वायु रक्षा रडार स्टेशन (एडीआरएस) स्थापित करेगी। यह जानकारी यहां एक अधिकारी ने रविवार को दी।

मिजोरम सरकार के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ''दक्षिणी मिजोरम में लुंगली जिले के जोपुटलांग में उच्च प्रौद्योगिकी वाला एडीआरएस स्थापित किया जाएगा। वायु सेना और जिला प्रशासन ने इसके लिए 300 एकड़ से अधिक भूमि संयुक्त रूप से खरीदी है।''

वायु सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख एयर मार्शल एस वर्दमान ने शनिवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहावला से मिलकर इस बारे में चर्चा की। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से एक रक्षा एन्क्लेव के प्रस्तावित निर्माण के बारे में भी बात की।

अधिकारी ने कहा कि वर्दमान ने वायु सेना के एक बेस स्टेशन की स्थापना के लिए भी भूमि की मांग की। उनके मुताबिक मार्शल ने मुख्यमंत्री से वायु सेना में अधिक से अधिक मिजो युवकों की बहाली का भी आश्वासन दिया।

वर्दमान ने मुख्यमंत्री से कहा कि वायुसेना की इच्छा है कि वह मिजोरम सरकार को विभिन्न समुदायों के जीवन, संस्कृति और पारम्परिक रीति और रिवाजों पर एक अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव करने में भी मदद करे।

अधिकारी ने कहा कि मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक अत्याधुनिक तीरंदाजी रेंज का भी विकास कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें