फोटो गैलरी

Hindi Newsसत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था बदलनी होगीः अन्ना हजारे

सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था बदलनी होगीः अन्ना हजारे

जनतंत्र यात्रा पर आए अन्ना हजारे ने देश में व्यवस्था परिवर्तन की वकालत करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन से देश नही...

सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था बदलनी होगीः अन्ना हजारे
Mon, 15 Apr 2013 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जनतंत्र यात्रा पर आए अन्ना हजारे ने देश में व्यवस्था परिवर्तन की वकालत करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन से देश नही बदलेगा। इसके लिए व्यवस्था बदलनी चाहिए। हजारे ने कहा कि देश की वर्तमान हालत के लिए राजनीतिक दल तो जिम्मेदार हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हम आज तक सत्ता परिवर्तन करते रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन के बारे में हमने सोचा ही नहीं। देश में सरकारें बदलती रही। एक ने भ्रष्ट्राचार में ग्रेजुएशन किया तो दूसरे ने डॉक्टरेट किया।
 
उन्होंने कहा कि देश की दूसरी स्वाधीनता की लड़ाई है। इसके लिए पुलिस के डंडे खाने पड़ेगे। जेल जाना पड़ेगा यही नहीं समय आने पर कुर्बानी देनी होगी। देश और समाज के लिए जो लोग जेल जाते हैं वह अलंकार जैसा है। अन्ना ने कहा कि मैं 26 साल की उम्र से देश और समाज के लिए लड़ रहा हूं। पिछले 40 साल से मैं अपने घर नहीं गया हूं। अन्ना ने कहा कि मुझे अपने भाई के बच्चों के नाम तक मालूम नहीं हैं। बैंक बेलेंस नही हैं। मंदिर में रहता हूं। लेकिन एक कैबिनेट मंत्री का विकेट ले चुका हूं। 400 भ्रष्टाचारी अफसरों को घर बैठा चुका हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें