फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चों से सख्ती से पेश आते हैं पिट

बच्चों से सख्ती से पेश आते हैं पिट

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलिना जोली का कहना है कि उनके साथी ब्रैड पिट अपने छह बच्चों के साथ सख्ती से पेश आते...

बच्चों से सख्ती से पेश आते हैं पिट
Sun, 04 Mar 2012 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलिना जोली का कहना है कि उनके साथी ब्रैड पिट अपने छह बच्चों के साथ सख्ती से पेश आते हैं।

जोली पिट के साथ मिलकर मेडॉक्स (10 वर्ष), पैक्स (आठ वर्ष), जहारा (सात वर्ष), शिलोह (पांच वर्ष), और तीन वर्षीय जुड़वां नॉक्स एवं विविएन का पालन पोषण कर रही है। जोली ने कहा कि वह भी बच्चों के साथ सख्ती से पेश आती हैं लेकिन पिट उनकी तुलना में ज्यादा सख्त हैं।

वेबसाइट 'ओकेमैगजीन डॉट कॉम' ने जोली के हवाले से बताया कि मैं पहले सख्त अभिभावक थी लेकिन जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद से पिट को सख्त होना पड़ा। यह इस पर भी निर्भर करता है कि आप किस बच्चे की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेड (मेडॉक्स) के साथ ब्रैड का विशेष जुड़ाव है। मेड होशियार है इसलिए ब्रैड उसे इतिहास और कला-संस्कृति के विषय में जानकारियां देते हैं। दोनों को साथ देखना बड़ा ही शानदार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें