फोटो गैलरी

Hindi Newsवार्ता के लिए चीन पहुंची हिलेरी क्लिंटन

वार्ता के लिए चीन पहुंची हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन चौथी चीन-अमेरिका रणनीतिक एवं आर्थिक वार्ता में भाग लेने के लिए बुधवार को बीजिंग...

वार्ता के लिए चीन पहुंची हिलेरी क्लिंटन
Wed, 02 May 2012 03:13 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन चौथी चीन-अमेरिका रणनीतिक एवं आर्थिक वार्ता में भाग लेने के लिए बुधवार को बीजिंग पहुंचीं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गुरुवार एवं शुक्रवार को होने वाली वार्ता में अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गिथनर, राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष प्रतिनिधियों के साथ चीन के उप प्रधानमंत्री वांग क्विशान और चीनी राष्ट्रपति हुजिंताओ के विशेष प्रतिनिधि एवं स्टेट काउंसलर दई बिंगुओ भाग लेंगे।

चीन एवं अमेरिका के मध्य अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए 2008 में यह वार्ता शुरू की गई थी। हिलेरी अपने प्रवास के दौरान दोनों देशों के लोगों के मध्य आपसी सम्पर्क बढ़ाने के लिए तीसरी उच्च स्तरीय वार्ता की भी सह अध्यक्षता करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें