फोटो गैलरी

Hindi Newsअफगानिस्तान में 24 तालिबान आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान में 24 तालिबान आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान में आतंकवाद निरोधी अभियान के तहत 24 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया गया है, और इस दौरान 18 अन्य घायल हो गए...

अफगानिस्तान में 24 तालिबान आतंकवादी ढेर
Sun, 18 Aug 2013 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

अफगानिस्तान में आतंकवाद निरोधी अभियान के तहत 24 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया गया है, और इस दौरान 18 अन्य घायल हो गए हैं। आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगान नेशनल पुलिस द्वारा सेना, खुफिया सेना और गठबंधन सेना की मदद से कंधार, जाबुल, उरुजगन, गजनी, हेरात, फराह और हेल्मंड प्रांतों में कई अभियान चलाए गए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि 10 तालिबानियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियान के दौरान पुलिस को सारी पुल, वर्दक और लोगार प्रांतों में 33 विस्फोटक भी मिले, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें