फोटो गैलरी

Hindi Newsरूस के WTO का सदस्य बनने का रास्ता साफ

रूस के WTO का सदस्य बनने का रास्ता साफ

जार्जिया और रूस के बीच हुए एक समझौते के बाद रूस की 18 महीनों से चल रही विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की सदस्यता की दावेदारी का रास्ता साफ हो गया...

रूस के WTO का सदस्य बनने का रास्ता साफ
Thu, 10 Nov 2011 09:52 AM
ऐप पर पढ़ें

जार्जिया और रूस के बीच हुए एक समझौते के बाद रूस की 18 महीनों से चल रही विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की सदस्यता की दावेदारी का रास्ता साफ हो गया है।

स्विटजरलैंड की मध्यस्थता में हुए इस समझौते को जार्जिया ने जीत करार दिया है। इस समझौते से जार्जिया के अबखाजिया और दक्षिण ओसेटिया के क्षेत्रों में रूस के क्रेमलिन से होते हुए होने वाले सीमापार व्यापार की अंतरराष्ट्रीय निगरानी होगी। रूस ने शुरू में अंतरराष्ट्रीय निगरानी का विरोध किया था।

रूस और जार्जिया के प्रतिनिधियों ने जिनेवा में एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के अनुसार दोनों देशों के बीच आने जाने वाले माल की निगरानी और सीमा शुल्क प्रशासन की देखरेख की जाएगी।

स्विटजरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते के साथ आने वाले समय में डब्ल्यूटीओ में रूस के प्रवेश का मार्ग खुल गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, हमें भरोसा है कि इस समझौते से रूस और जार्जिया के आर्थिक विकास को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

रूस ने डब्ल्यूटीओ की सदस्यता के लिए 1993 में आवेदन किया था जिसपर गतिरोध बना रहा और जार्जिया के साथ 2008 में हुए संक्षिप्त युद्ध के बाद इसकी सदस्यता का मामला और आगे खिंच गया।

डब्ल्यूटीओ के सदस्य के रूप में जार्जिया किसी भी देश के सदस्यता संबंधी दावे पर वीटो कर सकता है। स्विटजरलैंड द्वारा महीनों तक की गयी मध्यस्थता के बाद अब जाकर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें