फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकः हमले की आशंका के बाद आपूर्ति मार्ग फिलहाल बंद

पाकः हमले की आशंका के बाद आपूर्ति मार्ग फिलहाल बंद

पाकिस्तान ने हमलों की आशंका के मद्देनजर पश्चिमोत्तर सीमा से अफगानिस्तान में तैनात उत्तर अटलांटिक सिंध संगठन (नाटो) बलों के लिए फिलहाल रसद आपूर्ति मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी...

पाकः हमले की आशंका के बाद आपूर्ति मार्ग फिलहाल बंद
Fri, 27 Jul 2012 10:34 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान ने हमलों की आशंका के मद्देनजर पश्चिमोत्तर सीमा से अफगानिस्तान में तैनात उत्तर अटलांटिक सिंध संगठन (नाटो) बलों के लिए फिलहाल रसद आपूर्ति मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

पेशावर के निकट जमरूद कस्बे में बंदूकधारियों द्वारा गत मंगलवार को एक नाटो चालक की हत्या किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। हमलावरों ने नाटो के लिए रसद आपूर्ति वाले ट्रकों के एक काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई।

नाटो आपूर्ति मार्गों के सात महीने तक बंद रहने के बाद इनकी दोबारा बहाली के बाद इस तरह की यह पहली घटना है।

स्थानीय प्रशासिनक अधिकारी बिख्तयार खान ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खुफिया विभाग द्वारा और हमलों की आशंका जताए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से अस्थाई तौर पर नाटो आपूर्ति मार्गों को निलंबित किया गया है।

खुफिया अधिकारियों ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को चेताया है कि इस हफ्ते नाटो वाहनों को फिर निशाना बनाया जा सकता है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के मकसद से नाटो आपूर्ति मार्गों पर फिलहाल यातायात को रोक दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें