Hindi Newsवी जे मिया पायल के लिए उतरेंगी रैम्प पर
वी जे मिया पायल के लिए उतरेंगी रैम्प पर
मॉडल से वी जे फिर अभिनेत्री बनीं मिया 'लैक्मे फैशन वीक' में डिजाइनर पायल कपूर के लिए रैम्प पर...
Sun, 04 Mar 2012 04:59 PM
ऐप पर पढ़ें
मॉडल से वी जे फिर अभिनेत्री बनीं मिया 'लैक्मे फैशन वीक' में डिजाइनर पायल कपूर के लिए रैम्प पर उतरेंगी। मिया 'ब्लड मनी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
पांच दिवसीय यह आयोजन शुक्रवार को शुरू हुआ। पायल आखिरी दिन अपना संग्रह प्रस्तुत करेंगी।
पायल ने बताया कि मेरा संग्रह उन आधुनिक महिलाओं के लिए जिनमें अपने जीवन के प्रति उत्साह है। मैंने इसके लिए प्रकृति एवं घटनाओं से प्रेरणा ली है। मेरा ब्रांड भारतीय एवं पश्चिमी परम्पराओं का मिलन है और मिया इसके लिए उपयुक्त है।
विशाल माधकर की 'ब्लड मनी' में कुणाल खेमू और अमृता पुरी भी हैं और यह फिल्म 30 मार्च को प्रदर्शित होगी।