फोटो गैलरी

Hindi Newsबुर्ज खलीफा बम मामले में भारतीय नागरिक बरी

बुर्ज खलीफा बम मामले में भारतीय नागरिक बरी

दुनिया के सबसे बड़े टावर बुर्ज खलीफा को फरवरी में बम से उड़ाने की अफवाह का षडयंत्र वास्तव में एक भारतीय ने रचा था ताकि उसका दूसरा साथी जेल पहुंच...

बुर्ज खलीफा बम मामले में भारतीय नागरिक बरी
Tue, 22 May 2012 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया के सबसे बड़े टावर बुर्ज खलीफा को फरवरी में बम से उड़ाने की अफवाह का षडयंत्र वास्तव में एक भारतीय ने रचा था ताकि उसका दूसरा साथी जेल पहुंच जाए।

उस भारतीय व्यक्ति की पहचान सिर्फ जेएफ के रूप में हुई है जिसने दस लाख डॉलर नहीं मिलने पर कथित तौर पर टावर को उड़ाने की धमकी दी। इस मामले में दुबई के आपराधिक न्यायालय ने उसे बरी कर दिया है।

स्थानयी खबरों में बताया गया है कि व्यवसायी ने एक पुलिस अधिकारी को इस बारे में संदेश भेजने के लिए दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन का प्रयोग किया था ताकि वह दूसरा व्यक्ति चौधरी गिरफ्तार हो जाए और जेल में बंद कर दिया जाए।

38 वर्षीय व्यक्ति को तब पकड़ा गया जब उसने होटल के नाइटक्लब में बारकर्मी को इस बारे में बताया जिसने घटना की जानकारी पीड़ित को दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें