फोटो गैलरी

Hindi Newsइंडिया टुडे कॉन्क्लेव को सम्बोधित नहीं करेंगे अखिलेश

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को सम्बोधित नहीं करेंगे अखिलेश

उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी सरकारी व्यस्तताओं के चलते प्रतिष्ठित पत्रिका इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव-2012 में हिस्सा नहीं ले...

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को सम्बोधित नहीं करेंगे अखिलेश
Thu, 15 Mar 2012 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी सरकारी व्यस्तताओं के चलते प्रतिष्ठित पत्रिका इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव-2012 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अखिलेश यादव अब इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अपनी सरकारी व्यस्तताओं का हवाला दिया है।

ज्ञात हो कि गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अखिलेश 17 मार्च को युवा नेतृत्व के बारे में कॉन्क्लेव के ‘चेंजिंग द गेम’ सत्र को सम्बोधित करने वाले थे। 38 वर्षीय अखिलेश राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के राजनीतिज्ञ इमरान खान ने बुधवार को इस प्रस्तावित समारोह में आने से मना कर दिया। समारोह में विवादास्पद लेखक सलमान रश्दी की आने की सम्भावना है जिसके मद्देनजर खान ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें