फोटो गैलरी

Hindi Newsहड्डियों को कमजोर करता है मैदा, हो सकती है ये 7 बीमारियां

हड्डियों को कमजोर करता है मैदा, हो सकती है ये 7 बीमारियां

बाहर अक्सर हम मैदा से बनीं हुई चीजें खाते हैं। समोसा, चाउमीन, पास्ता, भटूरा, जलेबी जैसी कई खाद्य सामग्रियों में मैदा ही मिला होता है। यहीं नहीं, बल्कि घर में भी विभिन्न प्रकार के बनाए...

हड्डियों को कमजोर करता है मैदा, हो सकती है ये 7 बीमारियां
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Aug 2016 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बाहर अक्सर हम मैदा से बनीं हुई चीजें खाते हैं। समोसा, चाउमीन, पास्ता, भटूरा, जलेबी जैसी कई खाद्य सामग्रियों में मैदा ही मिला होता है। यहीं नहीं, बल्कि घर में भी विभिन्न प्रकार के बनाए गए खानों में मैदा का प्रयोग करते है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि मैदा हमारे शरीर के लिए न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि कई बीमारियां भी पैदा करता है।

मैदा क्यों है सेहत के लिए हानिकारक?
मैदा गेहूं का आटा ही होता है, जिसमें से फाइबर समाप्त कर दिया जाता है। इसके बाद इसे बेन्जोएल पैराऑक्साइड ब्लीच किया जाता है, जिसे साफ करके सफेद रंग और टेक्‍सचर दिया जाता है। गेंहू से मैदा बनाने तक में ऐसी कई प्रक्रिया होती है, जिससे मैदा में कई प्रकार के हानिकारक तत्व मिश्रित हो जाते हैं। जोकि हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। 

आइए जानते हैं कि मैदा को खाने से किस प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं-

1- हड्डियां हो जाती हैं कमजोर
मैदा से बनी हुई खाद्य सामग्रियों को खाने से सबसे बुरा प्रभाव शरीर की हड्डियों पर पड़ता है। मैदा बनाते वक्‍त इसमें से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है जो हड्डियों से कैल्शियम को खींच लेता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। 

2- बढ़ता है मोटापा 
बहुत ज्यादा मैदा खाने से शरीर का वजन बढ़ना शुरु हो जाता है और आपके शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने लगती है। यही नहीं, इससे कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल और खून में ट्राइग्‍लीसराइड भी बढ़ता है। यदि आपको वजन कम करना है तो अपने खाने से मैदे को हमेशा के लिये हटा दें। 

3- पेट की समस्या
मैदा पेट के लिये इसलिए खराब होता है क्‍योंकि इसमें बिल्‍कुल भी फाइबर नहीं होता, जिससे कब्ज होने की पूरी संभावना है। यदि इसे ज्यादा मात्रा में खा लिया जाए तो इसका असर कुछ ही घंटों में देखने को मिलता है।

4- खाने से एलर्जी
मैदे में ग्लूटन होने की वजह से फूड एलर्जी को पैदा करता है। मैदे में भारी मात्रा में ग्लूटन पाया जाता है जो खाने को लचीला बना कर उसको मुलायम टेक्‍सचर देता है। वहीं गेंहू के आटे में ढेर सारा फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है।

5- हार्ट की बीमारी
मैदा से सिर्फ नुकसानदायक है बल्कि हृदय से संबंधित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। मैदे को नियमित खाते रहने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बार-बार बीमार होने की संभावना बढ़ने लगती है।

6- डायबिटीज का खतरा
मैदे को खाने से शुगर लेवल तुरंत ही बढ़ जाता है क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यदि आप बहुत ज्यादा मैदे का सेवन करते हैं, तो पैनक्रियाज में समस्या उत्पन्न कर देती है। मैदे से शरीर में कम इंसुलिन का उत्पादन होगा और आप मधुमेह की चपेट में आ जाएंगे।

7- गठिया
जब बल्ड शुगर बढ़ता है तो खून में ग्लूकोज जमने लगता है, फिर इससे शरीर में केमिकल रिएक्शन होता है। जिससे गठिया और हार्ट की बीमारियां होने लगती हैं। यदि आपके जोड़ों में अक्सर दर्द बना रहता है तो मैदा का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें