फोटो गैलरी

Hindi Newsजमींदोज होगा 131 वर्ष पुराना गिरजाघर

जमींदोज होगा 131 वर्ष पुराना गिरजाघर

न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च में बीते वर्ष आए भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए 131 वर्ष पुराने एक गिरजाघर की इमारत को गिरा दिया...

जमींदोज होगा 131 वर्ष पुराना गिरजाघर
Sat, 03 Mar 2012 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च में बीते वर्ष आए भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए 131 वर्ष पुराने एक गिरजाघर की इमारत को गिरा दिया जाएगा। गिरजाघर की महिला पादरी की मानें तो इमारत बहुत ज्यादा असुरक्षित है और इसका पुनर्निर्माण बहुत खर्चीला है।

विक्टोरिया युग में बना गोथिक शैली का यह गिरजाघर शहर के मध्य में स्थित है। यह फरवरी 2011 में आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गया था। रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता की इस प्राकृतिक आपदा में 185 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बड़े व्यापारिक क्षेत्र और 6000 से ज्यादा मकान भी तबाह हो गए थे।

पत्रिका 'क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर' की शुक्रवार की रपट के अनुसार यह गिरजाघर बैठक करने की पसंदीदा जगह होने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र था लेकिन काफी अधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण इसे बचाने के प्रयास समाप्त हो गए।

गिरजाघर की पादरी विक्टोरिया मैथ्यूज ने पत्रकारों को बताया, ''हमारे द्वारा यह फैसला गहन विचार-विमर्श और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है। गिरजाघर को काफी ध्यान से कई चरणों में जमींदोज किया जाएगा। इस दौरान इसकी ऐतिहासिक विशेषताओं को बचाने का प्रयास किया जाएगा।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें