फोटो गैलरी

Hindi Newsअब हॉरर फिल्म भी बनाएंगे प्रभुदेवा

अब हॉरर फिल्म भी बनाएंगे प्रभुदेवा

बॉलीवुड निर्देशक प्रभुदेवा एक्शन और रोमांटिक फिल्मों के बाद हॉरर फिल्म भी बना सकते...

अब हॉरर फिल्म भी बनाएंगे प्रभुदेवा
Sun, 21 Jul 2013 11:16 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड निर्देशक प्रभुदेवा एक्शन और रोमांटिक फिल्मों के बाद हॉरर फिल्म भी बना सकते है।
         
'वॉन्टेड', 'सिंघम' जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रभुदेवा की रोमांटिक फिल्म 'रमैया वस्ता वैया' शुक्रवार को प्रदर्शित हुई। प्रभुदेवा अब हॉरर फिल्म भी बनाने जा रहे हैं। बताया जाता है कि प्रभुदेवा की यह फिल्म महिला भूत पर आधारित होगी। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है।
       
उल्लेखनीय है कि प्रभुदेवा ने अभी हाल ही में कहा था, मैं हर तरह की फिल्में करना चाहता हूं चाहे वह रोमांटिक हो या फिर एक्शन। मैं हर शैली की फिल्मों के निर्देशन का मजा लेना चाहता हूं। प्रभुदेवा की आने वाली फिल्मों में 'रैम्बो राजकुमार' प्रमुख है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें