फोटो गैलरी

Hindi Newsजम्मू में 3 अखबारों का प्रकाशन रोका गया

जम्मू में 3 अखबारों का प्रकाशन रोका गया

जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने भड़काऊ खबरे प्रकाशित करने के आरोप में जम्मू के तीन समाचार पत्रों के छापाखाने सील कर उनके प्रकाशन पर अनिश्चितकाल तक रोक लगा दी गई हैं। जम्मू के उपायुक्त एम. के. द्विवेदी के...

जम्मू में 3 अखबारों का प्रकाशन रोका गया
एजेंसीFri, 02 Jul 2010 12:56 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने भड़काऊ खबरे प्रकाशित करने के आरोप में जम्मू के तीन समाचार पत्रों के छापाखाने सील कर उनके प्रकाशन पर अनिश्चितकाल तक रोक लगा दी गई हैं।

जम्मू के उपायुक्त एम. के. द्विवेदी के आदेश पर गुरुवार रात इन समाचार पत्रों के छापखाने (प्रिंटिंग प्रेस) सील कर दिए गए और प्रकाशन को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है।

जम्मू से प्रकाशित होने वाले इन तीन अंग्रेजी समाचार पत्रों को दिए नोटिस में द्विवेदी ने कहा है कि ये तीन समाचार पत्र ('द शैडो', 'अर्ली टाइम्स' और 'ग्लिम्प्स ऑफ फ्यूचर') भड़काऊ सामग्री प्रकाशित कर रहे थे।

समाचार पत्रों के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई जब इनमें दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में एक हिंदू मंदिर पर भीड़ के हमले की खबरें प्रकाशित हुईं हालांकि प्रशासन ने इन खबरों का मजबूती से खंडन किया था।

अनंतनाग के उपायुक्त जे. पी. सिंह द्वारा जारी की गई एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा गया है कि यह मंदिर सुरक्षित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें