वज्रपात से दो की मौत, तीन घायल
जगहों पर वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि पांच लोग गंभीर
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग
जगहों पर वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि पांच लोग गंभीर
रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भरगामा में चल रहा है। मृतकों में शेखपुरा गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी धनेश्वर यादव के 19 वर्षीय पुत्र अभिनंदन यादव व कुशमौल पंचायत के बेदो ऋषिदेव की 30 वर्षीय पत्नी पुनिया देवी शामिल है। वहीं घायलों में मृतक अभिनंदन यादव के पिता धनेश्वर यादव, माता भामा देवी, चाचा कैलाश कुमार और मृतक पुनिया देवी के पड़ोसी नारायण ऋषिदेव की मां व बेटी शामिल है। घटना उस वक्त हुई जब सभी खेत में मकई समेट रहे थे। इसी दौरान सभी लोग ठनका की चपेट में आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।