फोटो गैलरी

Hindi Newsनेल एक्सटेंशन करवाना सही होगा या नहीं

नेल एक्सटेंशन करवाना सही होगा या नहीं

मैंने नेल एक्सटेंशन व फॉल्स नेल्स के बारे में काफी सुना है। मुझे देखने में वे बहुत सुंदर भी लगते हैं। क्या ऐसा करना सही रहेगा?                   ...

नेल एक्सटेंशन करवाना सही होगा या नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 12 Jul 2016 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मैंने नेल एक्सटेंशन व फॉल्स नेल्स के बारे में काफी सुना है। मुझे देखने में वे बहुत सुंदर भी लगते हैं। क्या ऐसा करना सही रहेगा?   

                                                                                                                          बिन्नी गुप्ता, दिल्ली
 
फैशनपसंद युवा नेल एक्सटेंशन या फॉल्स नेल्स को काफी पसंद कर रहे हैं। ये कई तरह के होते हैं। जैल नेल एक्सटेंशन में प्राकृतिक नाखूनों के ऊपर जैल लगाकर उन्हें आकार में लंबा दिखाया जाता है। नेल डिजाइन लिक्विड भी चलन में हैं, पर इनसे एलर्जी व इंफेक्शन होने की आशंका रहती है। 
फ्रेंच मेनिक्योर में गुलाबी व सफेद पाउडर की मदद से स्थायी नेल एक्सटेंशन लगाए जाते हैं। चमचमाते हुए एक्रिलिक स्टोन लगे नाखून ग्लैमरस लगते हैं, पर अगर किसी ने गलती से इन्हें मुंह में रखकर चबाया तो ये एक्रिलिक स्टोन उनके पेट में जाने की आशंका हो जाती है। इससे आंतरिक हिस्सों में कैंसर जैसी घातक आशंका उत्पन्न हो सकती है। इससे एलर्जी या क्रॉनिक नेल इंफेक्शन भी हो सकता है। इन दिनों प्राकृतिक उत्पादों से बने ऑर्गेनिक नेल एक्सटेंशंस भी मिलते हैं। ये नेल एक्सटेंशंस कृत्रिम नेल एक्सटेंशन से बेहतर होते हैं।
 अब बात आती है नेल आर्ट की। इसमें नाखूनों को कलात्मक ढंग से सजाया जाता है। इसे बहुत अधिक करने से बचें। इससे नाखून लगातार केमिकल्स के संपर्क में आते हैं। एलर्जी भी हो सकती है। कई बार स्टोन या ग्लिटर वाली नेल आर्ट भी करवाई जाती है, जो दूर से ही चमकती है। पाया गया है कि नेल आर्ट कराने वाली महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से जूझना पड़ता है। अगर बच्चे इसे करवाते हैं तो उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है, क्योंकि वे अकसर मुंह में हाथ डालते हैं।
नेल पीयर्सिंग से भी नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। कई लोगों के नाखून  बेहद आसानी से टूटते हैं। इसका कारण या तो नाखून बेहद रूखे-सूखे होते हैं या फिर उनमें नमी अधिक होती है। शुष्क व गर्म तापमान, डिटर्जेंट और नेलपॉलिश रिमूवर का अधिक इस्तेमाल नाखूनों को नुकसान पहुंचाता हैं। बहुत देर तक पानी में काम करने वालों को रबड़ के दस्ताने पहनने चाहिए। डाइट में बायोटिन (विटामिन एच) भरपूर लें। कैल्शियम पैंटोथेनिक एसिड व जिंक भी नाखूनों को मजबूत करता है। डाइट में सोयाबीन, दालें, अंडे का सफेद भाग, टोफू, पालक आदि लें।

                                                                  एक्सपर्ट: डॉ. दीपाली भारद्वाज, त्वचा रोग विशेषज्ञ व लेजर सर्जन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें