फोटो गैलरी

Hindi Newsहाई हील्स पहनने से होता पीठ और घुटनों में दर्द

हाई हील्स पहनने से होता पीठ और घुटनों में दर्द

  अपनी लंबार्ई की कमी को पूरा करने और फैशनेबल दिखने के लिए अक्सर महिलाएं हाई हील्स का सहारा लेती हैं। लेकिन वो नहीं जानती कि उनकी इन हाई हील्स पर उनके नाजुक बदन की कितनी रगे दुख रही हैं। एक...

हाई हील्स पहनने से होता पीठ और घुटनों में दर्द
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 09 Apr 2016 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

  अपनी लंबार्ई की कमी को पूरा करने और फैशनेबल दिखने के लिए अक्सर महिलाएं हाई हील्स का सहारा लेती हैं। लेकिन वो नहीं जानती कि उनकी इन हाई हील्स पर उनके नाजुक बदन की कितनी रगे दुख रही हैं। एक सर्वे के अनुसार हाई हील्स पहनने वाली 90 प्रतिशत लड़कियां घुटने, कमर, कूल्हे, कंधे और जोड़ों के दर्द से परेशान रहती है। 
छोटे कद की लड़कियां हाई हील्स का सहारा इसलिए लेती हैं ताकि उनकी हाइट ठीक नजर आए। ज्यादातर लड़कियां मानती हैं कि हाई हील्स पहनना फैशनेबल होने की निशानी है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर लड़कियां एक-डेढ़ इंच ऊंची हील्स पहनें तो कोई हर्ज नहीं होता।  लेकिन जब हील्स की लंबाई 4-5 इंच हो तो ये परेशानी का सबब बन जाती है। इससे कंधे का बायोमैकेनिज्म तक बिगड़ जाता है। कई लड़कियों के पैर में हाई हील्स पहनने के कारण हमेशा दर्द होता रहता है। 
आजकल अस्पतालों में भी जो लड़कियां कमर, कंधे, घुटने या जोड़ों की समस्या लेकर आ रही हैं, उन सबकी वजह यही हाई हील्स हैं। ऊंची एड़ी के फुटवियर पहनने के कारण कोंड्रो मलेशिया हो जाता है। इस बीमारी में घुटने के कैप में दर्द होने लगता है। हाई हील्स के कारण पैर की बड़ी उंगली के जोड़ के पास वाली हड्डी में सूजन हो जाती है। इस बीमारी को बनियन कहते हैं। हाई हील्स वाले फुटवियर में कई बार उंगली को मोड़ कर फुटवीयर पहनने के कारण हैमर टूज नामक रोग हो जाता है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि हाई हील के फुटवियर पहनने पर शरीर का अधिकांश भार पंजों और एड़ी पर आ जाता है। जिससे इनमें दर्द होने लगता है। इससे पीठ दर्द, नसों में खिंचाव और घुटनों में दर्द जैसी शिकायतें होने लगती हैं। इसके अलावा हाई हील्स पहनने से हिप्स भी हैवी हो जाते हैं। इसलिए पूरे दिन हाई हील पहनने से बचें। अगर आप फिर भी रोजाना हाई हील पहनना चाहती हैं तो ऐसे हाई हील फुटवियर का चुनाव करें जिनका सोल भी ऊं चा हो। 

हाई हील्स पहनते समय ध्यान रखें ये बात
-    ज्यादा से ज्यादा डेढ़ इंच की हील ही पहनें।
-    विषेष अवसरों पर ही चार-पांच इंच की हील पहनें।
-    जब ज्यादा घूमने का काम हो तो हाई हील्स न पहनें।
-    पैंसिल हील की जगह मोटे व फ्लैट हील का चुनाव करना आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा। 
-    डांस पार्टी आदि के लिए घर में ही चार-पांच दिन प्रैक्टिस करें। अचानक से हाई हील्स पहनने से परेशानी ज्यादा होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें