फोटो गैलरी

Hindi Newsसूजन में आराम पहुंचाएंगे ये 11 लेप

सूजन में आराम पहुंचाएंगे ये 11 लेप

आए दिन हमें बदन दर्द और सूजन की समस्या रहती है। आयुर्वेद में इस तरह के दर्द के उपचार के लिए कई लेप बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप जल्द आराम पा सकते हैं।  देसी बबूल के बीज को पीस कर चूर्ण...

सूजन में आराम पहुंचाएंगे ये 11 लेप
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आए दिन हमें बदन दर्द और सूजन की समस्या रहती है। आयुर्वेद में इस तरह के दर्द के उपचार के लिए कई लेप बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप जल्द आराम पा सकते हैं।

 देसी बबूल के बीज को पीस कर चूर्ण बना लें। इसमें बराबर मात्रा में हल्दी और दोगुना शहद डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार लेप को दर्द वाली जगह पर लगाएं।

जंगली इमली के बीज को थोड़ा-सा पानी मिलाकर सिलबट्टे पर पीस लें। तैयार लेप को दर्द वाली जगह पर लगाने से आराम मिलेगा।

आक के पत्ते को गैस पर हल्का गर्म करके दर्द या सूजन वाली जगह पर लगाना फायदेमंद है।

आंखों में सूजन होने पर 10-20 ग्राम बेलरस और शक्कर मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार कर लें। इसे आंख के आसपास लगाएं, काफी आराम मिलेगा।

जोड़ों के दर्द में चिरचिटा के पत्ते पीस कर लेप तैयार करें। इसे थोड़ा-सा गर्म कर लगाएं।

शरीर में सूजन होने पर अर्जुन पेड़ की छाल का चूर्ण बना लें। एक चम्मच चूर्ण में पानी मिलाकर बने लेप को प्रभावित जगह पर लगाएं।

धनिया के पिसे पत्तों में थोड़ा-सा दूध मिलाकर लेप बना लें। इसे सूजन वाली जगह पर लगाना फायदेमंद है।

बवासीर की सूजन में धतूरे के पत्ते थोड़ा गर्म करके बांधें, आराम मिलेगा। आप धतूरे के पत्तों को पीस कर बना लेप भी प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।

2-3 ग्राम इलायची और धनिया पत्ते को पीस कर दूध में मिलाकर बने लेप से सूजन में आराम मिलता है।

अरंडी पेड़ के पत्तों में पानी मिलाकर बना लेप सूजन और दर्द वाली जगह लगाएं, जल्द आराम मिलेगा।

चोट लगने से आई सूजन पर हल्दी, चूना और सरसों का तेल मिलाकर बना लेप लगाएं।

( रमेश नगर स्थित संतुलन आयुर्वेद क्लीनिक की डॉक्टर संजना शर्मा से की गई बातचीत के आधार पर) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें