फोटो गैलरी

Hindi Newsग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को होंगे प्रयास

ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को होंगे प्रयास

ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। यह बात...

ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को होंगे प्रयास
Fri, 12 May 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विकास योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। यह बात तल्ला सल्ट के भंडारखोला में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है।

जीना ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक जीना का परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ जोरदार खैरमकदम भी किया, जबकि स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रवींद्र ध्यानी, कमल रावत, मनोज करगेती, डिकर सिंह, बालम तड़ियाल, सुरेश कड़ाकोटी, दिगंबर सिंह, चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, कमल किशोर, रेखा, जयंती, भवानी देवी आदि मौजूद रहे।

भाजपा मंडल कार्यकारिणी में फेरबदल

भिकियासैंण। भाजपा की भिकियासैंण मंडल कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष ने फेरबदल किया है। अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी ने मदन मेहरा और प्रहलाद सिंह को महामंत्री, प्रताप सिंह, जयसिंह, सोनू अग्रवाल, गिरीश पांडे, गोपाल कड़ाकोटी, सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह, राम सिंह, गिरीश पंत, जीवन रावत, हर सिंह, जगत सिंह को मंत्री, कुबेर भाकुनी को कोषाध्यक्ष और जीवन सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है। भंडारी ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें