फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में लिया भाग

बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में लिया भाग

सनराइज कांवेंट सीनियर सैकेंड्री स्कूल भिकियासैंण में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, भू संरक्षण, भूकटाव, इलेक्ट्रानिक...

बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में लिया भाग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Feb 2017 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सनराइज कांवेंट सीनियर सैकेंड्री स्कूल भिकियासैंण में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, भू संरक्षण, भूकटाव, इलेक्ट्रानिक सर्किट, ज्वालामुखी विस्फोट और पौंधों की उपयोगिता पर क्रियाशील मॉडल भी बनाए गए। इस प्रतियोगिता के लिए बाल वैज्ञानिकों को सुभाष, टैगोर, अशोक, रमन सदन में विभाजित किया गया था।

प्रदर्शनी में टैगोर सदन ने पहला,अशोका ने दूसरा और रमन सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सीमा अग्रवाल, एकता रस्तोगी, रीना शर्मा को शामिल किया गया था। प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा और प्रबंधक डा. केवल जोशी ने विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे प्रगति के बारे में बच्चों को जानकारियां दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें