फोटो गैलरी

Hindi Newsसोमेश्वर में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ग्राम प्रधान

सोमेश्वर में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ग्राम प्रधान

सोमेश्वर में ताकुला ब्लाक के अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कई ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्या...

सोमेश्वर में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ग्राम प्रधान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 19 Jan 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमेश्वर में ताकुला ब्लाक के अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कई ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्या ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सोमेश्वर विधान सभा की उपेक्षा की है। इससे वह काफी परेशान हैँ।

शामिल कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या को एकजुट होकर जिताने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य के घर में हुई बैठक में युवक कांग्रेस के गिरीश जोशी, प्रधान खष्टी देवी, हेमा देवी, पूर्व बीडीसी हरीश राम, शेखर भट्ट, दीवान राम, भुवन राम, प्रताप राम सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। कांग्रेस से आए लोगों का भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा नये कार्यकर्ताओं के आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य मोहन सिंह दोसाद, विधान सभा संयोजक रवि रौतेला, देवेंद्र जोशी, देवेंद्र नयाल, दीवान सिंह, महेश नयाल, राजेन्द्र कैड़ा, सुंदर राणा आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रकाश भंडारी, योगेश कांडपाल, दीवान बोरा, गोपाल राणा, खड़क नेगी, गिरीश भंडारी, देवेंद्र पांडे व दीपांशु खाती आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें