फोटो गैलरी

Hindi Newsचौखुटिया में कार्यकर्ताओं ने किया विधायक नेगी का अभिनंदन

चौखुटिया में कार्यकर्ताओं ने किया विधायक नेगी का अभिनंदन

चौखुटिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक महेश नेगी का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास एवं जन समस्याओं के समाधान करने पर जोर दिया।इस मौके पर विधायक महेश नेगी ने...

चौखुटिया में कार्यकर्ताओं ने किया विधायक नेगी का अभिनंदन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Apr 2017 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

चौखुटिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक महेश नेगी का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास एवं जन समस्याओं के समाधान करने पर जोर दिया।इस मौके पर विधायक महेश नेगी ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर नई कार्य संस्कृति अपनानी होगी।

उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध धंधे में लिप्त माफियाओं को अब अवैध कार्य छोड़ने होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष व विधायक निधि की बंदरबांट नहीं होने दी जाएगी। वास्तविक रूप से पात्र लोग ही इसका लाभ ले पाएंगे। बूथ स्तर पर कमेटी गठित कर बुजुर्गों के सुझाव व सलाह पर विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के सहयोग व स्नेह के बदौलत ही चुनाव में सफल हुए हैं। उन्हीं के बल पर जन कल्याण के कार्यों के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी। स्वागत कार्यक्रम का संचालन गणेश नायक ने किया। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे, सदानंद पांडे, पूरन संगेला, राजेश चौधरी, मीना कांडपाल, ललित मोहन हर्बोला, सावित्री कठायत, गंगा सिंह रावत, सुरेंद्र मनराल, सुरेंद्र संगेला, कुंवर कुमयां, कुंदन सिंह, जसवंत सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें