फोटो गैलरी

Hindi Newsबकाया ङुगतान के लिए जलकल के कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

बकाया ङुगतान के लिए जलकल के कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

इलाहाबाद। ग्रेच्युटी व अन्य बकाया भुगतान की मांग को लेकर जलकल के कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया। पहले दिन जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप गौड़ और ज्ञान सिंह ने जलकल मुख्यालय के गेट पर...

बकाया ङुगतान के लिए जलकल के कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद। ग्रेच्युटी व अन्य बकाया भुगतान की मांग को लेकर जलकल के कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया। पहले दिन जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप गौड़ और ज्ञान सिंह ने जलकल मुख्यालय के गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर सभा में यूनियन नेताओं ने कहा कि पांच दिन पहले जलकल महाप्रबंधक को 11 सूत्रीय मांगपत्र दिया गया था। महाप्रबंधक से कोई आश्वासन नहीं मिलने पर यूनियन क्रमिक आंदोलन के लिए बाध्य हो गया। कर्मचारी नेताओं के मुताबिक डेढ़ करोड़ रुपये ग्रेच्युटी, 22 लाख रुपये एसीपी का बकाया है। 22 करोड़ वसूली के बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। आंदोलन में शामिल कर्मचारियों ने 22 करोड़ का हिसाब दो के नारे लगाए। वक्ताओं ने कंप्यूटर ऑपरेटरों से बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। रामसिंह, भानू प्रताप सिंह, मोहम्मद अली, हुमैल, अनिल कुमार, सुभाषचंद्र, जमालउद्दीन ने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें