फोटो गैलरी

Hindi Newsइलाहाबाद विवि: कुलपति को हटाने के लिए आंदोलन तेज, बनाई मानव श्रृंखला

इलाहाबाद विवि: कुलपति को हटाने के लिए आंदोलन तेज, बनाई मानव श्रृंखला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएल हांगलू को हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। आंदोलित कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध स्वरूप इविवि परिसर में मानव श्रृंखला बनाई। इनका...

इलाहाबाद विवि: कुलपति को हटाने के लिए आंदोलन तेज, बनाई मानव श्रृंखला
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Mar 2017 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएल हांगलू को हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। आंदोलित कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध स्वरूप इविवि परिसर में मानव श्रृंखला बनाई। इनका कहना है कि हड़ताल कुलपति के हटाए जाने के बाद ही समाप्त होगी।

विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई दिन से दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे थे। पिछले दिनों कर्मचारी नेता डॉ. संतोष सहाय की छात्र नेता राणा यशवंत द्वारा पिटाई किए जाने के बाद बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सारी मांगों को दरकिनार कर कर्मचारी अब कुलपति हटाओ, विश्वविद्यालय बचाओ की एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलित हैं।

छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित मिश्रा और उपाध्यक्ष आदिल हमजा ने इनका समर्थन किया है। इस हड़ताल की वजह से कक्षाएं तो प्रभावित हैं ही प्रैक्टिकल भी नहीं हो पा रहे हैं। इविवि की वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर भी हड़ताल का असर पड़ रहा है।

काम पर आएं कर्मचारी: कुलपति
कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय के व्यापक हित में छह मार्च से समस्त कार्यालयी कार्य सुचारू रूप करना प्रारम्भ कर दें। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय के विकास में कर्मचारियों का कठोर परिश्रम निहित है, कर्मचारियों की समस्याएं उनकी हैं और नियमानुसार सभी समस्याओं के निराकरण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन कृत संकल्प है। विश्वविद्यालय बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें