फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: इलाहाबाद जिले के पांच हजार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर

VIDEO: इलाहाबाद जिले के पांच हजार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर आज जिलेभर के बैंक अफसर व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिले में सार्वजनिक बैंकों के पांच हजार से अधिक कर्मचारियों ने आज काम ठप रखा है। सुबह निजी बैंकों के ताले...

VIDEO: इलाहाबाद जिले के पांच हजार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Feb 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर आज जिलेभर के बैंक अफसर व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिले में सार्वजनिक बैंकों के पांच हजार से अधिक कर्मचारियों ने आज काम ठप रखा है। सुबह निजी बैंकों के ताले खुले लेकिन यूनियन के सदस्यों ने पहुंचकर उन्हें भी बंद करा दिया।

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, श्रम सुधारों के नाम पर संगठनों के अधिकारों में कटौती, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती जैसे मुद्दों पर शहर की सभी बैंक शाखाओं में आज कम ठप है। इस हड़ताल में जिले में सार्वजनिक बैंकों की 450 शाखाओं के पांच हजार से अधिक अफसर व कर्मचारी शामिल हैं। सुबह निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैँक की सिविल लाइंस शाखाएं अपने समय पर शुरू हुईं लेकिन बैंक यूनियन के सदस्यों ने पहुंचकर इन्हें भी बंद करा दिया। हालांकि इस हड़ताल में सहकारी और ग्रामीण बैंक शामिल नहीं है।

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले जुटे बैंक कर्मचारियों ने सुबह संगम प्लेस पर एक जुट होकर सभा की और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित प्राइवेट बैंकों में भी कामकाज बंद करा दिया। यूनियन का अनुमान है कि क्लीयरिंग ठप होने से इलाहाबाद में लगभग सवा सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें