फोटो गैलरी

Hindi Newsइलाहाबाद में पारा 46 पार, यूपी में सबसे गर्म शहर

इलाहाबाद में पारा 46 पार, यूपी में सबसे गर्म शहर

गंगा-यमुना के संगम पर बसा इलाहाबाद तप रहा है। रविवार को यहां यूपी में सबसे ज्यादा तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम संजय कुमार...

इलाहाबाद में पारा 46 पार, यूपी में सबसे गर्म शहर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा-यमुना के संगम पर बसा इलाहाबाद तप रहा है। रविवार को यहां यूपी में सबसे ज्यादा तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम संजय कुमार ने 15 मई से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के सभी माध्यमों के नर्सरी से आठ तक के स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद करने का निर्देश दिए हैं। हालांकि कुछ स्कूलों ने मनमानी करते हुए सोमवार को भी स्कूल खुले रखे। उमस और गर्मी में स्कूल आते-जाते बच्चे बेहाल हो गए।

बुंदेलखंड से ज्यादा गर्मी

आमतौर पर बुंदेलखंड के पहाड़ी इलाकों का तापमान यूपी में सबसे अधिक रहता है लेकिन यह मिथक टूटा है। रविवार को बुंदेलखंड में पारा इलाहाबाद के मुकाबले कम रहा। बांदा, चित्रकूट, उरई और महोबा में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायबरेली और अमेठी में भी अधिकतम तापमान 44 तक पहुंच गया। प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में भी पारा 43 डिग्री के पार चला गया और दिन में आग बरसती रही।

उमस ने भी दी दस्तक, किया बेहाल

भीषण तपिश के साथ उमस ने भी दस्तक दे दी है। दोनों की जुगलबंदी ने परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर में घरों से बाहर निकले लोगों को लग रहा था जैसे सूरज आग उगल रहा है।

यह है तापमान में बढ़ोतरी का कारण

लखनऊ में मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि ‘ड्राई वेदर कंडीशन और आसमान साफ होने से गर्मी सामान्य से अधिक हो रही है।

मानसून के लिए अच्छा

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि तापमान ऐसा ही बना रहा तो धूल भरी आंधी चल सकती है हालांकि इसकी वजह से पारा और चढ़ेगा। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि तापमान का इस तरह से चढ़ना मानसून के लिए अच्छा संकेत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें