फोटो गैलरी

Hindi Newsखेत में बकरी जाने पर हुए झगड़े में सात लोग घायल

खेत में बकरी जाने पर हुए झगड़े में सात लोग घायल

खेत में बकरी जाने पर हुए झगड़े में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। बीचबचाव करने गए प्रधानपति को भी चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊडंडिया निवासी...

खेत में बकरी जाने पर हुए झगड़े में सात लोग घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

खेत में बकरी जाने पर हुए झगड़े में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। बीचबचाव करने गए प्रधानपति को भी चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊडंडिया निवासी राजेश के भतीजे अखिलेश की बकरी मंगलवार सुबह पड़ोसी जसवंत के खेत में चली गयी। खेत में बकरी चरती देख जसवंत और राजेश के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों की कहासुनी में घरवाले भी शामिल हो गए। कहासुनी ने गालीगलौच का रूप ले लिया और फिर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें राजेश (30), गोल्लन (50) और कमलेश (30) बुरी तरह जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से जसवंत के तीन बेटे सिद्धार्थ (16), ज्ञानप्रकाश (15), प्रकाश (18) घायल हुए हैं। दोनों पक्षों को लड़ता देख बीचबचाव करने गए प्रधानपति रवीन्द्र कुमार (34) भी चोटहिल हो गए। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रानीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी भी ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें