फोटो गैलरी

Hindi Newsसर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करना गलत : अजित

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करना गलत : अजित

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करना गलत है। राजनीतिक दलों को सेना के काम की नुक्ताचीनी करने की जगह जनता के प्रति अपनी...

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करना गलत : अजित
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Oct 2016 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करना गलत है। राजनीतिक दलों को सेना के काम की नुक्ताचीनी करने की जगह जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वह पूरी तरह सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और अखिलेश सरकार को गन्ना किसानों के लिए काम करना चाहिए। यूपी में जनता विकल्प की तलाश में है।

चौधरी अजित सिंह शुक्रवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी गुंडों का प्रदेश हो गया है। सरकार और नौकरशाही का अपराधियों और माफिया पर कोई जोर नहीं है। प्रदेश की जनता अपनी समस्याओं के लिए परेशान है, लेकिन सरकार के लोग दूसरे और निजी समस्याओं में व्यस्त हैं। प्रदेश की जनता अब विकल्प चाहती है। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा को छोड़कर समान विचारों वाले छोटे दलों के साथ गठजोड़ किया जाएगा। अभी पार्टी प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं। लेकिन ईमानदार, जुझारू और स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही चुनाव में उतारा जाएगा।

चौधरी अजित सिंह पटेल संस्थान में आयोजित रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आए हैं। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरिफ महमूद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद भी मौजूद थे। सर्किट हाउस में ओंकार सिंह, महबूब आलम, प्रेमजी के अलावा इरफाना सिन्हा, मोहम्मद वसीम, शेखू, अभिषेक अग्रवाल, आलोक श्रीवास्तव, ब्रिजेश कुमार, चंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें