फोटो गैलरी

Hindi Newsफेसबुक पर महिला का फर्जी अकाउंट बना अपलोड की अश्लील फोटो

फेसबुक पर महिला का फर्जी अकाउंट बना अपलोड की अश्लील फोटो

मुट्ठीगंज की एक महिला को सोशल साइट्स पर दो युवकों ने बदनाम करने की कोशिश की है। महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। फिर उसको भी गंदे मैसेज भेजे। मोबाइल नंबर के...

फेसबुक पर महिला का फर्जी अकाउंट बना अपलोड की अश्लील फोटो
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Feb 2017 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुट्ठीगंज की एक महिला को सोशल साइट्स पर दो युवकों ने बदनाम करने की कोशिश की है। महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। फिर उसको भी गंदे मैसेज भेजे। मोबाइल नंबर के आधार पर महिला ने कीडगंज और अतरसुइया के दो लड़कों के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी और साइबर अपराध का केस दर्ज कराया है।

मालवीय नगर की रहने वाली महिला ने अतरसुइया के आदित्य मिश्र और कीडगंज के शिवम उर्फ बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शिवम और आदित्य ने महिला के नाम से फेसबुक पर एक अकाउंट बनाया। उस पर महिला की फोटो भी लगा दी। इसके बाद महिला के असली फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजा। उस पर अश्लील और गंदी फोटो भी अपलोड कर दी। महिला के मोबाइल पर व्हाट्सएप से न्यूड फोटो भेजी और उसे धमकी दी।

महिला को ऑनलाइन बदनाम करने के लिए महिला से जुड़े दोस्तों को भी फेसबुक पर जोड़ा। जब इस बात की जानकारी महिला को हुई तो वह परेशान हो गई। पुलिस अधिकारियों से मिलकर महिला ने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद मुट्ठीगंज थाने में केस दर्ज हुआ। मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें