फोटो गैलरी

Hindi Newsएक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

झारखंड से दिल्ली और मुम्बई अफीम सप्लाई करने वाले एक शातिर गैंग का जीआरपी ने खुलासा किया है। पुलिस ने जंक्शन पर एक शातिर तस्कर को दबोचा लिया। उसके पास से करीब पांच किलो अफीम मिली है जिसकी...

एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 01 Nov 2016 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड से दिल्ली और मुम्बई अफीम सप्लाई करने वाले एक शातिर गैंग का जीआरपी ने खुलासा किया है। पुलिस ने जंक्शन पर एक शातिर तस्कर को दबोचा लिया। उसके पास से करीब पांच किलो अफीम मिली है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस उसके गैंग के सदस्यों को ट्रेस करने में लगी है।

जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि दिवाली पर ट्रेनों में सघन चेकिंग चल रही थी। सोमवार को भी पुलिस टीम के साथ वह ट्रेन में चेकिंग कर रहे थे। मुरी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा जो पांच किलो अफीम लेकर दिल्ली जा रहा था। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया युवक झारखंड निवासी मोहम्मद रियाज शाह है। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। लेकिन वह कई वर्षों से इस धंधे में लिप्त है। रियाज ने पुलिस से बचने के लिए ट्रेन के शौचालय में एक स्क्रू खोलकर अफीम छिपा दी थी। उसके साथ पांच-छह लोग और थे जो पुलिस को देखकर निकल गए।

जीआरपी को पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद रियाज दिल्ली में एक सेठ को मॉल बेचने जा रहा था। एक ट्रिप में उसे एक किलो पर एक लाख रुपये का फायदा होता था। वहीं रियाज सबसे ज्यादा माल मुम्बई में एक बिल्डर को बेचता है, जहां पर उसे मोटी रकम मिलती है। पूछताछ के बाद जीआरपी इस गैंग से जुड़े आठ अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें