इलाहाबाद में डेंगू से एक और मौत, दर्जनों भर्ती
डेंगू से पीड़ित एक और व्यक्ति ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इस बीमारी के शिकार पांच दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।झूंसी नगर पंचायत के लिपिक 40 वर्षीय फूलचंद को चार...
डेंगू से पीड़ित एक और व्यक्ति ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इस बीमारी के शिकार पांच दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
झूंसी नगर पंचायत के लिपिक 40 वर्षीय फूलचंद को चार दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद डेंगू पाजिटिव निकला। इलाज शुरू हुआ लेकिन उनका प्लेटलेट 10 हजार के नीचे चला गया था। हालत में सुधार नहीं हुआ। उनकी मौत हो गई।
ठंड के दस्तक देने के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। एसआरएन में 25 व बेली अस्पताल में डेंगू के 20 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसके साथ सिविल लाइंस, टैगौर टाउन, जार्ज टाउन, राजापुर व अल्लापुर के निजी अस्पतालों में तीन दर्जन से अधिक डेंगू के मरीज भर्ती हैं।