फोटो गैलरी

Hindi Newsकोहरे से इलाहाबाद-दिल्ली की हवाई यात्रा हुई मुश्किल

कोहरे से इलाहाबाद-दिल्ली की हवाई यात्रा हुई मुश्किल

इलाहाबाद-दिल्ली के बीच हवाई यात्रा बहुत मुश्किल हो गई है। कोहरे से एयर इंडिया की उड़ान लगातार रद्द हो रही है। यात्री एयरपोर्ट की लॉबी में घंटों इंतजार करने के बाद घर लौट रहे हैं। एक घंटे की हवाई...

कोहरे से इलाहाबाद-दिल्ली की हवाई यात्रा हुई मुश्किल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद-दिल्ली के बीच हवाई यात्रा बहुत मुश्किल हो गई है। कोहरे से एयर इंडिया की उड़ान लगातार रद्द हो रही है। यात्री एयरपोर्ट की लॉबी में घंटों इंतजार करने के बाद घर लौट रहे हैं। एक घंटे की हवाई यात्रा के लिए घंटों सड़कों पर गुजारना पड़ रहा है।

इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान लगातार तीसरे दिन बम्हरौली एयरपोर्ट नहीं आया। सुबह घना कोहरा होने से दिल्ली से इलाहाबाद आने वाला विमान इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करता रहा। सुबह की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्री बम्हरौली एयरपोर्ट की लॉबी में इंतजार करते रहे।

मौसम साफ नहीं होने पर सुबह की फ्लाइट रद्द कर दी गई। दोपहर तक दृष्यता कम होने पर दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली दूसरी फ्लाइट भी नहीं आई। दोनों विमानों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक दिन और इलाहाबाद में रहना होगा। दोनों विमान के यात्री पांच घंटे तक बसों में यात्रा कर पहले लखनऊ और वाराणसी जाएंगे। दोनों विमान के यात्रियों को अलग-अलग विमानों से शनिवार को भेजा जाएगा। कोहरा इसी तरह रहा तो शनिवार को भी दोनों फ्लाइटें रद हो सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें