फोटो गैलरी

Hindi Newsजल्द बनेगा लर्निंग आउटकम कानून : जावडेकर

जल्द बनेगा लर्निंग आउटकम कानून : जावडेकर

देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के लिए केन्द्र सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए लर्निंग आउटकम कानून बनाने की तैयारी है। इलाहाबाद में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि...

जल्द बनेगा लर्निंग आउटकम कानून : जावडेकर
Adminलाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 08 Nov 2016 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के लिए केन्द्र सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए लर्निंग आउटकम कानून बनाने की तैयारी है। इलाहाबाद में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अध्यापकों को ट्रेंड करने संबंधी यह कानून अगले कुछ महीनों में अंतिम रूप ले लेगा।

मांडा में लाल बहादुर शास्त्री सेवा निकेतन के स्वर्ण जयन्ती समारोह में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा, जब तक अध्यापक ट्रेंड नहीं होंगे, तब तक छात्र परीक्षा को बोझ समझते रहेंगे। इससे उनके शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन होता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में निखार बिना समाज के मन बनाए नहीं हो सकता। शिक्षा जीवन की सम्बल होती है। बिना शिक्षा के किसी भी राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता। केवल प्रमाण पत्र लेना ही शिक्षा नहीं है। शिक्षा का मूल उद्देश्य छात्रों में हर तरह के गुणों का समावेश कराना होता है। यह तभी हो सकता है जब अध्यापक सुयोग्य और छात्रों के प्रति समर्पित हो।

जावेडकर ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारे प्रधानमंत्री का नारा है। हमारा नारा सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा भी है। इसी के तहत पिछले सप्ताह सभी प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों और सांसदों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें 112 सांसद मौजूद थे। शीघ्र ही बैठक कर शिक्षा में आमूल परिवर्तन के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें