फोटो गैलरी

Hindi Newsलगाइए अंगूठा पाइये पैसा

लगाइए अंगूठा पाइये पैसा

यदि आपका डाकघर में खाता है तो आपको पैसा निकालने व जमा करने के लिए खुद आना पड़ेगा। क्योंकि अंगूठा लगाने के साथ ही पैसे का लेनदेन होगा। अब बैंकों की तरह डाकघरों में भी पेन व आधार कार्ड लिंक कराया जा रहा...

लगाइए अंगूठा पाइये पैसा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 21 Jan 2017 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

यदि आपका डाकघर में खाता है तो आपको पैसा निकालने व जमा करने के लिए खुद आना पड़ेगा। क्योंकि अंगूठा लगाने के साथ ही पैसे का लेनदेन होगा। अब बैंकों की तरह डाकघरों में भी पेन व आधार कार्ड लिंक कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में बायोमैट्रिक तरीके से पैसा देने की कवायद चल रही है। जो उपभोक्ता लिंक नहीं कराएंगे उनका ट्रांजेक्शन रुक सकता है। बतादें कि अब डाक विभाग हाइटेक होने के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए बैंकों की तरह राह तय कर रहा है। विभिन्न योजना चलाने के साथ बैंकिग सुविधा देने की कोशिशों में तेजी से जुटा हुआ है। पेन व आधार कार्ड कराएं लिंक::डाकघर के उपभोक्ताओं को भी बैंकों की तरह पेन व आधार कार्ड अपने खाते से लिंक कराने होंगे। डाकघरों में आने वाले उपभोक्ताओं से कर्मी आधार व पेनकार्ड लिंक कराने के लिए कह रहे हैं। यदि किसी उपभोक्ता द्वारा इन कार्डो के लिंक कराने में ढुलमुल रवैया अपनाया जाता है, उनके खाते से लेनदेन रूक जाएगा। इस कारण उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।अंगूठा लगाने पर मिलेगा पैसा::पेनकार्ड व आधार कार्ड लिंक होने से डाक विभाग व उपभोक्ता दोनों को राहत मिलेगी। आधार कार्ड लिंक इसलिए लिंक कराया जा रहा है, क्योंकि आधार में व्यक्ति की आंख, उंगली अगूंठा आदि बनने के साथ स्कैन हो चुके हैं। इस कारण डाक विभाग ने आधार कार्ड लिंक कराने का फैसला लिया है। आने वाले दिनों बायामेट्रिक तरीके से अंगूठा लगाने के साथ पैसे का लेनदेन होगा। वर्जन::डाक विभाग में जो उपभोक्ता है वह पेन व आधार कार्ड लिंक करा दें। आने वाले दिनों में बायोमेट्रिक तरीके से अंगूठा लगाने के साथ पैसे का लेनदेन होगा। जवाहार सिंह एसपी डाक विभाग।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें