फोटो गैलरी

Hindi Newsअस्पताल से शुक्रवार की रात गायब होने वाली महिला की हालत बिगड़ी

अस्पताल से शुक्रवार की रात गायब होने वाली महिला की हालत बिगड़ी

शुक्रवार की रात अचानक जिला अस्पताल से गायब होने वाली महिला की रविवार को हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है। 29 जनवरी को जिला अस्पताल में महिला अस्पताल के...

अस्पताल से शुक्रवार की रात गायब होने वाली महिला की हालत बिगड़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Feb 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार की रात अचानक जिला अस्पताल से गायब होने वाली महिला की रविवार को हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।

29 जनवरी को जिला अस्पताल में महिला अस्पताल के चौकीदार अशोक कुमार ने एक 30 वर्षीय युवती को भर्ती कराया था। युवती ने अपना नाम प्रीती भरतिया पत्नी मनीश भरतिया निवासी समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर बिहार बताया था। युवती के सिर में चोट थी। लेकिन पिछले दो दिन से युवती अचानक रात के समय अस्पताल से गायब हो रही थी। अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को इस संबंध में कोतवाली पुलिस को मीमो भेजा था। लेकिन पुलिस ने मीमो रिसीव नहीं किया। कोतवाली पुलिस का कहना था कि उनके पास चुनाव के चलते महिला की देख रेख के लिए फोर्स नहीं है। शनिवार की रात अस्पताल में महिला की स्टाफ को रात भर रखवाली करनी पड़ी। रविवार को सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी चल रही हैं चर्चाएं

मैनपुरी। दूसरी तरफ युवती को लेकर तहर-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। शुक्रवार की रात युवती अचानक गायब हुई थी तो उसके साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की गई थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन परेशान था। कोतवाली पुलिस से भी मदद की गुहार की गई थी लेकिन यहां फोर्स न होने की बात कह कर तहरीर लौटा दी गई। अब अस्पताल प्रशासन के पास रेफर करने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं था। इसलिए महिला को गंभीर दर्शाते हुए किसी अनहोनी से बचने के लिए सैफई रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें