फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्व विधायक को बंदर ने काटा, अस्पताल में नहीं लगा इंजेक्शन

पूर्व विधायक को बंदर ने काटा, अस्पताल में नहीं लगा इंजेक्शन

महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में पूर्व विधायक को रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिला। इससे विधायक काफी आहत दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ ने उनसे बैठने तक के लिए नहीं कहा। यही नहीं उनके साथ रुखा...

पूर्व विधायक को बंदर ने काटा, अस्पताल में नहीं लगा इंजेक्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 May 2017 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में पूर्व विधायक को रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिला। इससे विधायक काफी आहत दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ ने उनसे बैठने तक के लिए नहीं कहा। यही नहीं उनके साथ रुखा व्यवहार किया। पूर्व विधायक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। इसके बाद इसका संज्ञान शासन ने लिया है।

शुक्रवार सुबह पूर्व विधायक एडवोकेट हुकम सिंह तिवारी को बंदर ने काट लिया। इंजेक्शन लगवाने वह सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे, लेकिन उस समय कोई नहीं आया था। बकौल पूर्व विधायक लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवाने के बाद वह सीएमएस कक्ष पहुंचे। बंदर के काटने की जानकारी दी गई तो बताया कि इंजेक्शन नहीं आ रहे हैं। बाजार से खरीदकर लगवाना होगा। पूर्व विधायक तिवारी ने बताया कि जब इंजेक्शन का नाम पूछा तो डॉक्टार ने नाम बताने से इनकार कर दिया। प्राइवेट चिकित्सक से नाम पूछकर इंजेक्शन खरीदकर लगवाया।

उन्होंने बताया कि सीएमएस कक्ष में उनसे बैठने तक के लिए नहीं कहा गया। व्यवहार तक अच्छा नहीं किया। यह हाल मेरे साथ है तो आम पब्लिक के साथ क्या होगा। कम से कम सीएमएस को बात तो सही तरीके से करनी चाहिए। वहीं मरीजों का कहना है कि अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन काफी समय से नहीं हैं। इस कारण मरीजों को भी इंजेक्शन बाजार से खरीदने पड़ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें