फोटो गैलरी

Hindi Newsमारपीट से गुस्साए डॉक्टर हड़ताल पर, तीमारदारों ने घेरा हाईवे

मारपीट से गुस्साए डॉक्टर हड़ताल पर, तीमारदारों ने घेरा हाईवे

सरकारी ट्रॉमा सेन्टर में चिकित्सक ने कमरे से बाहर बैठने की कहने पर दबंगों ने जमकर कहर बरपा दिया। दबंगों ने डॉक्टर से अभद्रता कर दी। ट्रॉमा सेन्टर में जमकर तोड़पोड़ की। फायरिंग कर दहशत फैला दी। डॉक्टर व...

मारपीट से गुस्साए डॉक्टर हड़ताल पर, तीमारदारों ने घेरा हाईवे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Apr 2016 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी ट्रॉमा सेन्टर में चिकित्सक ने कमरे से बाहर बैठने की कहने पर दबंगों ने जमकर कहर बरपा दिया। दबंगों ने डॉक्टर से अभद्रता कर दी। ट्रॉमा सेन्टर में जमकर तोड़पोड़ की। फायरिंग कर दहशत फैला दी। डॉक्टर व कर्मचारियों ने किसी प्रकार छत पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना से गुस्साए डॉक्टरों व कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल कर दी। डॉक्टरों व कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान मरीजों के घरवालों ने हाइवे पर जाम लगा दिया।

ट्रॉमा सेन्टर में रात को डॉ. भूपेन्द्र चाहर की ड्यूटी थी। देर रात उनके कमरे में दो युवक आकर बैठ गए। बकौल डॉक्टर दोनों युवक शराब के नशे में थे। डॉक्टर ने दोनों युवको को बाहर बैठने को कहा। इस बात पर दोनों युवक भड़क गए। डॉक्टर को गालियां देते हुए वह चले गए। कुछ ही देर में वो साथियों को लेकर वहां आ गया। उन लोगों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी।। ट्रॉमा सेन्टर में घुसकर तोड़फोड़ की। उस समय डॉक्टर व कर्मचारी बचने के लिए छत पर चले गए। उन लोगों ने ऊपर से दरवाजे बंदकर खुद को बचाया। दबंगों ने पथराव कर ट्रॉमा सेन्टर के शीशे तोड़ दिए। काफी देर तक हंगामा करने के बाद दबंग वहां से चले गए।

डॉक्टर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शशीकान्त शर्मा पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए। सीओ सिटी राजेश चौधरी भी वहां पर आ गए। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने डॉक्टर व कर्मचारियों ने घटना की जानकारी की। घटना से गुस्साए चिकित्सक व कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल कर दी। वह सुरक्षा की मांग कर रहे थे। उधर मरीज को इलाज न मिलने से घरवालों ने हाईवे जाम कर दिया। इस पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आनन-फानन में पहुंचे एडीएम व एसपी सिटी ने घरवालों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

दो दिन पहले ही खुली है पुलिस चौकी
ट्रॉमा सेन्टर में दो दिन पहले ही पुलिस चौकी स्थापित की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि रात को वारदात के बाद वहां पर एक भी पुलिस कर्मी नहीं था। चिकित्सकों व कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर काफी भय व्याप्त है।

डॉक्टरों को मनाने के प्रयास जारी
डॉक्टरों व कर्मचारियों की हड़ताल से चिकित्सकीय कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया। मरीजों को खासी परेशानिया हुई। चिकित्सा व्यवस्था सुचारू न होने से गुस्साए मरीजों के तीमारदारों ने हाइवे जाम कर दिया। वह मरीजों का इलाज कराए जाने का मांग कर रहे थे। हाइवे जाम का पता चलते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। उधर डॉक्टरों शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों के तीमारदार भी काफी परेशान है। उनके मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें