फोटो गैलरी

Hindi Newsहोलाष्ठक पांच से, शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक

होलाष्ठक पांच से, शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक

12 मार्च रविवार को होलिका दहन के आठ दिन पूर्व होलाष्टक लगेगा। होलाष्टक के दौरान सभी शुभ कार्य और संस्कार जैसे विवाह, जनेऊ, नामकरण, गृह प्रवेश सहित अन्य संस्कार नहीं किए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पं....

होलाष्ठक पांच से, शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

12 मार्च रविवार को होलिका दहन के आठ दिन पूर्व होलाष्टक लगेगा। होलाष्टक के दौरान सभी शुभ कार्य और संस्कार जैसे विवाह, जनेऊ, नामकरण, गृह प्रवेश सहित अन्य संस्कार नहीं किए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पं. दिनेश गुरु ने बताया कि मान्यता है कि होली के आठ दिन पूर्व होलाष्टक लग जाता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि भक्त प्रहलाद को उसके पिता हिरण्यकश्यप ने होलिका की गोद में बिठाकर जलाने से पूर्व अनेक यातनाएं दीं थी। आठ दिनों तक दी गई यातना के काल को होलाष्टक कहा जाता है। इस काल में किसी भी प्रकार के शुभ संस्कार करना ठीक नहीं माना जाता। शास्त्रों में मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए जाने वाले शुभ कार्यों का उचित फल नहीं मिलता। इस बार होलाष्टक 5 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च होलिका दहन तक रहेगा। चूंकि 12 मार्च को रात 9 बजे तक ही पूर्णिमा तिथि है इसलिए इससे पूर्व ही होलिका दहन किया जाना सर्वोत्तम है। अगले दिन 13 मार्च को होली (धुलेण्डी) मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि होलाष्टक में नौ दिन नवग्रहों की पूजा की जाएगी। जोकि अलग-अलग तरह से की जाएगी। होलाष्टक पहला दिन - अष्ठमी को चंद्रमा की पूजा अबीर से होलाष्टक दूसरा दिन - नवमी को सूर्य ग्रह की पूजा कुमकुम से होलाष्टक तीसरा दिन - दशमी को शनि ग्रह की पूजा नीला रंग से होलाष्टक चौथा दिन- एकादशी को शुक्र ग्रह की पूजा सफेद चंदन और मिश्री से होलाष्टक पांचवा दिन- द्वादशी को गुरु ग्रह की पूजा केसर सेहोलाष्टक छठवां दिन- त्रयोदशी को बुध ग्रह की पूजा पंचगव्य से होलाष्टक सातवां दिन- चतुर्दशी को मंगल ग्रह की पूजा लाल चंदन से होलाष्टक आठवां दिन-पूर्णिमा को राहु ग्रह की पूजा पंचगव्य से होलाष्टक नौवें दिन- पडवा को केतु ग्रह की पूजा पंचगव्य से 12 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्तशाम - 6.30 से 8.30 बजेभद्रा पुंछ - 4.10 से 5.25 बजेभद्रा मुख - 5.25 से 7.25 बजे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें