फोटो गैलरी

Hindi Newsआगरा में आईजी के व्हाट्स एप नंबर से पकड़े गए वाहन चोर

आगरा में आईजी के व्हाट्स एप नंबर से पकड़े गए वाहन चोर

आईजी जोन का व्हाट्स एप नंबर के रूप में पुलिस को नया खबरी मिला है। हाईटेक खबरी दो खुलासे करा चुका है। सिकंदरा क्षेत्र के आधा दर्जन होटल इस खबरी की सूचना के बाद निशाने पर आ गए हैं। 12 पुलिस कर्मियों की...

आगरा में आईजी के व्हाट्स एप नंबर से पकड़े गए वाहन चोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 03 May 2017 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आईजी जोन का व्हाट्स एप नंबर के रूप में पुलिस को नया खबरी मिला है। हाईटेक खबरी दो खुलासे करा चुका है। सिकंदरा क्षेत्र के आधा दर्जन होटल इस खबरी की सूचना के बाद निशाने पर आ गए हैं। 12 पुलिस कर्मियों की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। उन पर गंभीर आरोप हैं।

आईजी जोन सुजीत पांडेय ने बताया कि हाल ही एटा में एक दर्जन वाहन रिकवर हुए हैं। वाहन चोर पकड़े गए हैं। यह सूचना उन्हें व्हाट्स एप पर मिली थी। अलीगढ़ में 1.40 लाख रुपये रिकवर हुए हैं। यह खबर भी व्हाट्स एप मैसेज से मिली थी। सूचना पर एटा और अलीगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

सिकंदरा क्षेत्र के आधा दर्जन होटलों की गंभीर शिकायतें मिली हैं। सूचना देने वाले ने लिखा है कि इन होटलों में देह व्यापार होता है। बिना आईडी के घंटों के हिसाब से कमरे दिए जाते हैं। थाना पुलिस के कुछ लोग इन होटल वालों से मिले हुए हैं। जल्द ही सभी होटलों पर एक साथ छापा डलवाया जाएगा। थाना पुलिस को साथ नहीं लिया जाएगा। होटल कर्मचारियों की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। जिन पुलिस कर्मियों से उनकी सेटिंग निकलेगी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

आईजी जोन ने बताया कि व्हाट्स एप नंबर पर बदमाशों के मूवमेंट की सूचनाएं भी मिल रही हैं। जो सूचना दे रहे हैं वे सामने नहीं आना चाहते। इसलिए उनके नंबर गोपनीय रखे जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें